सरसो के रेट में लगातार मजबूती जारी 6000 का आंकड़ा होने जा रहा पार
बढ़ते तेल के दाम एवं पशुओ के चारे के लिए खल की बढ़ती कीमते आम जनता के लिए परेशानी का सबब न बन जाये इसके लिए सरकार एक्टिव हो गई है
अब सरकार की तरफ से DORB डी ऑयल्ड राइस ब्रान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है
जो की 30 नवंबर 2023 तक लागु होगा। इस सप्ताह सरसो के रेट में तेजी का दौर लगातार जारी रहा है इस सप्ताह सरसो के रेट जयपुर में 6 हजार आंकड़ा छू चुके है
वही पर विदेशी बाजारों के हालत लगातार बिगड़ रहे है रूस एवं यूक्रेन युद्ध का असर अब अन्य देशो के खाद्य बाजार पर भी होने लगा है
अब फेस्टिवल के समय खाद्य तेल की मांग बढ़ेगी तो सरसो की मांग में भी इजाफा होने जा रहा है तो रेट में भी मजबूती बन रही है
शुक्रवार के दिन चरखी दादरी में सरसो का रेट 5500 रु से 5700 रु प्रति क्विंटल और दिल्ली में सरसो 5700 अधिकतम रेट रहा था।
वही पर प्लांटों पर सरसो रेट की बात करते है तो सलोनी सरसो मिल पर रेट 6300 रु प्रति क्विंटल के लगभग जा चूका है वही पर गोयल कोटा प्लांट पर रेट 5800 रु के करीब जा चूका है