Guruwar Ke Upay : हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपाय करने से अपार धन की प्राप्ति होती है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। यह दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देता है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए लोग गुरुवार का व्रत भी रखते हैं। पूजा में पीले फूल, पीली मिठाई चढ़ाई जाती है। ऐसा करने से जीवन में वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। बलवान गुरु जीवन में अपार सुख-समृद्धि देता है। वहीं कमजोर बृहस्पति कई प्रकार के दुख और वैवाहिक परेशानियां देता है। ऐसे में कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए।
गुरुवार के प्रभावशाली उपाय
- यदि कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो तो जातक को कुछ उपाय करने चाहिए। इस व्रत के लिए गुरुवार को. केले की पूजा करें, उसके नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
- यदि बृहस्पति कमजोर हो तो जातक को गुरुवार के दिन केला नहीं खाना चाहिए।
गुरु की कृपा पाने के लिए हर गुरुवार को पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। दौड़-भाग में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और तेजी से तरक्की होती है।
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने से कार्य में सफलता मिलती है.
- गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें। उदाहरण के लिए, किसी मंदिर में सोना दान करना या ज़रूरतमंद लोगों को सोना दान करना। हल्दी, चना, गुड़, पीले फलों का दान करना भी लाभकारी रहेगा।
- धन आगमन या तरक्की में बाधा आ रही हो तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ को जला दें। इसके अलावा केले की जड़ का एक टुकड़ा पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर होंगी और तेजी से तरक्की होगी।